लुधियाना। शहर से एक चोरी का ताजा मामला सामने आया है। जहां, चोर महिलाओं ने एक बंद कोठी को निशाना बनाया। वहीं, कोठी के अंदर से दो कई कीमती सामान चुरा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा रहा कि चोर महिलाएं दीवार फांद कर कोठी के अंदर घुसती हुई दिख रही है। जिसके बाद कई घंटे से अधिक महिलाएं कोठी में रुकी जिन्होंने कमरों में जमकर तोड़फोड़ भी की।
घटना बारे जानकारी देते हुए मालिक विक्रम दत्त ने बताया कि 24 अगस्त को वह पूरे परिवार सहित भोपाल किसी रिश्तेदारी के पास गये थे। 27 अगस्त को जब वह वापस घर लौटे तो उन्होंने देखा कि कोठी के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। कोठी के अंदर कुछ दीवारें भी टूटी थी।
विक्रम ने कहा कि जब सीसीटीवी कैमरें चैक किए तो देखा कि करीब 4 से 5 महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।