लुधियाना – छत्त से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दीपक कुमार(22) के तौर पर हुई है। ट्रांसपोर्ट नगर के साथ लगते इलाके बाबा दीप सिंह नगर में गत रात करीब 9 बजे उस समय हंगामा हो गया जब एक वेहड़े में रहने वाला दीपक फोन सुनने के दौरान छत से नीचे गिर गया।
आसपड़ोस के कमरों में रहने वाले युवक दीपक को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल लेकर जा रहे थे, कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना की सूचना थाना मोती नगर की पुलिस को दी है। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि दीपक बिहार के जिला पटना का रहने वाला था।
गत रात करीब 9 बजे दीपक छत पर खड़ा होकर फोन सुन रहा था। इसी दौरान अचानक छत्त से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। घायल को अस्पताल लाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सोंप दिया जाएगा।