लुधियानाः भू-माफिया की तरफ से एक किसान की 2.5 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। जिसके विरोध में गांव चक्कपाइका में भारतीय किसान यूनियन का धरना 13 दिन से लगातार जारी है। वहीं गांव चक्क पाइका भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के मीत प्रधान हरबख्शीश सिंह बताया कि लगातार किसानों से धक्का किया जा रहा है। वहीं गांव चक्क पाइका में भू-माफिया ने हमारे किसान भाई के खेत पर काफी समय से कब्जा कर रखा है। जिसे छुड़ाने के लिए यह धरना दिया गया है। फिलाहल हमने किसान को उसकी जमीन का मालिकाना हल दिला दिया है।
वहीं मौके पर प्रशासन ने हमारी मांग को जायज समझते हमारा समर्थन किया है। उनका कहना है कि अभी भी किसान जोगराज सिंह पर कई झूठे केस दर्ज है। जिसकों रद्द करवाने की मांग की जा रही है। वहीं हमारी यूनियन की कुछ मांगे अभी अधूरी है। जिसकों लेकर उनका धरना जारी रहेगा।