6 आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम पोलियां के पास वुजुर्ग को हथियार से डराकर लूटे थे 5000
पंजाब से आये डकैतों ने एक ही दिन मे 5-6 घटनाओ के अंजाम देकर पंजाब मे ही ली थी शरण
3 दिन की मेहनत के बाद अमृतसर से 2 गिरफतार
ऊना के समूरकलां और हरोली का मामला सुलझा
ऊना/सुशील पंडित: हरोली पुलिस ने क्षेत्र में छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो युवकों को अमृतसर से पड़ा है। जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में हरोली पुलिस ने कडी मेहनत के बाद डकैती के केस को साल्व करने मे सफलता हासिल की है । दिनांक 27 अगस्त 2024 को पोलियां के एक वुजुर्ग व्य्कति ने हरोली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 6 लडकों ने इसे 26 तारीख को पोलियां के पास घेरा तथा हथियार दिखाकर व डराकर जाने से मारने की धमकी देते हुए 5000 रूपये छीन लिए। जिस पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू की ।
पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत के निर्देशों पर कार्य करते हुए मामले को 96 घंटे के अंदर सुलझा लिया है । आरोपियों को पहचान करना पुलिस के लिए एक वडी चुनौती थी, इस मामले में पुलिस की अलग अलग टीमों ने इलाके मे लगे कैमरों, सर्विलांस, मुखवर से जानकारियां जुटाकर सभी आरोपियों की पहचान की तथा पिछली रात अमृतसर में जाकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके हरोली थाने में लाया गया ।