Punjab Govt
HomeHimachalमहाविद्यालय ऊना रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महाविद्यालय ऊना रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊनासुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के रेड रिबन क्लब ने शनिवार को एड्स जागरूकता के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 96 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। जिसके अन्तर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, नाटक, भाषण (डिक्लेमेशन) और प्रश्नोत्तरी (क्विज़) शामिल थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एड्स और एचआईवी के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम की मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा रहीं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एड्स जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एड्स या एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम, एक गंभीर बीमारी है जो एचआईवी वायरस के कारण होती है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम इस बीमारी के बारे में जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें। हम सभी मिलकर एड्स के खिलाफ एकजुट हों और इस बीमारी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करें।
इस जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत पोस्टर प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्रों ने एड्स से संबंधित विभिन्न संदेशों और चित्रों के माध्यम से अपनी क्रिएटिविटी का प्रदर्शन किया। इस मौक़े पर एड्स बिमारी पर आधारित प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया गया, जिसमें एड्स के बारे में फैले मिथकों और गलत धारणाओं को उजागर किया और सही जानकारी का प्रसार किया गया।
इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सुश्री साक्षी परमार द्वारा दिये गए भाषण को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता का द्वितीय स्थान ऋषिता, और तृतीय स्थान शिल्पा ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रियंका, द्वितीय पुरस्कार ऋतिका और तृतीय पुरस्कार माणिका ने जीता। इस पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो. पुनीत प्रेम और डॉ. सुरेश कुमार थे।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम ए (नंदिनी, शालिनी, अंकिता, काजल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि टीम बी (ऋतिका ठाकुर, पायल, ऋतिका धीमान, तरुण चौधरी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ . प्रोमिला देवी और मनजीत सिंह मान रहे।
इस अवसर पर रेड रिबन क्लब के सभी सदस्य, जिनमें डॉ. मोनिका खन्ना, डॉ. शाम सिंह बैंस, मनजीत सिंह मान, शिविंदर और निकिता उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के उपाचार्य डॉ. राजकुमार ने रेड रिबन क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की संयोजक प्रो. शशि कंवर ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम ने महाविद्यालय के छात्रों के बीच एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -