Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: इस जगह पर मिली एक ही रंग और नंबर की...

Jalandhar News: इस जगह पर मिली एक ही रंग और नंबर की 2 Activa

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: चिकचिक हाउस के पास स्थित जिम के बाहर एक ही नंबर की 2 एक्टिवा पाई गई। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि दोनों एक्टिवा सफेद रंग की है और दोनों का नबंर पर एक ही है। दोनों एक्टिवा जब एक ही जगह पर पाई गई तो वहां पर मौजूद व्यक्ति हैरान हो गए।

व्यक्ति ने दोनों एक्टिवा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। एक नबंर की शहर में घूम रही 2 एक्टिवा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। वहीं लोगों के मन डर का भी माहौल है कि कहीं कोई बड़ी वारदात की तैयारी तो नहीं है।

शहर में बड़ी वारदात के साथ-साथ चोर और लुटेरे भी वारदातों को अंजाम देने के लिए ऐसा पैंतरा अपना सकते हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन को अपील की है कि इस उक्त मामले में दखलअंदाजी कर कार्रवाई अमल में लाई जाए। ऐसे में अब देखना यह है कि दोनों एक्टिवा संचालकों के खिलाफ पुलिस द्वारा क्या एक्शन लिया जाता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -