चंडीगढ़ः पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल आज मोहाली अदालत में पेश होंगे। करीब 6 साल पुराने मामले को लेकर सुनवाई होगी। अदालत ने पिछली सुनवाई में उन्हें हाजिर होने और 5,000 रुपये का जमानती बांड भरने के लिए भी कहा गया था। मामला 31 मई 2018 का है। जिसमें गिप्पी ग्रेवाल को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर एक वॉइस और टेक्स्ट मैसेज आया। मैसेज में उन्हें एक नंबर दिया था। इसमें लिखा था कि यह संदेश जबरन वसूली की मांग के लिए भेजा गया था।
गिप्पी ग्रेवाल की शिकायत पर मोहाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामले में गिप्पी ग्रेवाल को गवाही देने के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन गिप्पी पंजाब में न होने के कारण वह अदालत में पेश नहीं हो सके। हालांकि अदालत का मानना है कि गिप्पी ग्रेवाल इस मामले में शिकायतकर्ता हैं और उनकी गवाही जरूरी है। ऐसे में उनका कोर्ट में पेश होना जरूरी है।