Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: राशन को लेकर दुकानदार ने तेजधार हथियार से ग्राहक पर...

Punjab News: राशन को लेकर दुकानदार ने तेजधार हथियार से ग्राहक पर किया हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के गांव बहादुर में देर रात मामूली विवाद को लेकर दुकानदार और ग्राहक में झड़प हो गई। घायल व्यक्ति की पहचान मोहित के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित के भाई राहुल ने बताया कि मोहित दुकान से राशन लेने के लिए गया था, लेकिन दुकानदार ने उसे राशन देने से मना कर दिया।

इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। भाई राहुल का आरोप हैकि दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दुकान के साथ दो अन्य व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से उसके सिर और शरीर पर हमला कर दिया। इस घटना में खून से लथपथ मोहित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मोहित के सिर पर 30 टांके लगाए गए।

राहुल ने बताया कि मोहित लेबर का काम करता है और 2 माह पहले ही वह यूपी से लुधियाना आया है। राहुल ने अभी घटना की शिकायत पुलिस को नहीं दी है। राहुल का कहना हैकि वह पुलिस के पास गया था लेकिन उन्होंने पहले मोहित का उपचार करवाने के लिए कहा था, जिसके बाद अब वह घटना संबंधी शिकायत पुलिस को देगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -