जालंधर, ENS: महानगर में दिन दहाड़े स्नेचिंग की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला टांडा फाटक के नजदीक से सामने आया है। जहां स्नेचरों द्वारा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को 3 स्नेचर मास्टर चाबी लगा रहे थे, जिन्हें लोगों ने रंगे हाथ काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने स्नेचरों की जमकर छित्तर परेड की। मामले की जानकारी देते हुए बाइक मालिक अमित कुमार ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा 4 स्नेचर मास्टर चाबी लगाकर बाइक लेकर फरार होने लगे थे।
Jalandhar News: Tanda फाटक के पास बाइक चोरी करते चोर काबू, जमकर की छित्तर परेड#JalandharNews #Thieves #bike #Tandagate #huge #parade #watch #video pic.twitter.com/7fn4OZDfFP
— Encounter India (@Encounter_India) August 16, 2024
इस दौरान एक स्नेचर पहले ही मौके से फरार हो गया, जबकि 3 स्नेचरों को मौके पर काबू कर लिया गया। व्यक्ति ने बताया कि स्नेचरों के बैग की तालाशी दौरान बाइक में से प्लास, चाकू बरामद हुए। व्यक्ति ने बताया कि उक्त स्नेचर माता रानी से माथा टेककर आए है। इस दौरान लोगों ने स्नेचरों की जमकर छित्तर परेड करके घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस स्नेचरों को काबू करके थाने ले गई।