लुधियाना। शहर में गांव पायल निवासी जूता कारोबारी इंद्रप्रीत सिंह उर्फ हनी सेठी और उसके दोस्त अवि सिद्धू के खिलाफ पुलिस ने एक महिला पर गलत भाषा इस्तेमाल किये जाने को लेकर केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार हनी सेठी पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर इंग्लेंड की एक महिला के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद महिला ने महिला ने जिला लुधियाना की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने जांच करने के बाद केस दर्ज किया है।
मामले बारे जानकारी देते हुए एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि विदेश में रहती महिला की शिकायत पर जांच की गई तो आरोपी हनी सेठी दोषी पाया गया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।