जालंधर: देशभर में स्वतंत्रता दिवस हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं 114 आरएएफ बटालियन की ओर से तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन किया ओर पौधे लगाकर वातावरण को शुद्ध रखने का संदेश भी दिया।
114 आरएएफ बटालियन इस दिवस के लिए पूरा साल मेहनत करते हैं और इस दिवस को पर्व की तरह मानते हैं। अधिकारी ने बताया कि इस पर्व को मनाने के दौरान आज 78 वर्ष हो गए। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए कुर्बानियां देने वाले शहीदों को नमन किया गया। वही इस पर्व के दौरान मेडल देकर कर्मियों को सम्मानित किया गया। वही आज के सेमिनार के दौरान पौधे लगाकर वातावरण को शुद्ध रखने में लोगों को सहयोग करने की अपील की गई।