अमृतसरः सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हरमदिंर साहिब पहुंचे। जहां बड़ी गिनती में हरमदिंर साहिब के बाहर प्लाजा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। दरअसल, अमृतसर में बारिश हो रही है। वहीं अमृतसर में भारी बारिश में चीज जस्टिस का पुलिस फोर्स ने स्वागत किया है।
Punjab दौरे पर पहुंचे Chief Justice D.Y. Chandrachud, देखे Video#amritsar #goldentemple #ChanduChampion #viralvideo #news #follow #encounterindia #TwitterX pic.twitter.com/3SaSVrRZWf
— Encounter India (@Encounter_India) August 10, 2024
इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि अधिकारी हाथों में छाता लिए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का स्वागत कर रहे है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हरमदिंर साहिब में नतमस्तक होने के बाद जालियांवाला बाग जाएंगे, जहां वे वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और उनके बलिदान को नमन करेंगे।