Punjab Govt
HomeHaryanaPaper देने जा रही युवती की मौत, जाने वजह

Paper देने जा रही युवती की मौत, जाने वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

करनाल : जिले में जीटी रोड पर कंबोपुरा गांव के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवती की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका मंगेतर घायल हो गया। युवती करनाल में नर्सिंग का पेपर देने के लिए आई थी। आसपास के लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। युवक-युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान प्रियंका (20) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार युवती की नवंबर में शादी होनी थी। पुलिस हादसे काे लेकर छानबीन कर रही है। मनीष कुमार (29 वर्ष) निवासी झज्जर जिला के गांव सुंदरहटी के तौर पर हुई है। करनाल के बैंक ऑफ बडौदा में दफ्तरी पोस्ट का काम करता है। गत शाम वह अपनी मंगेतर प्रियंका (20) को करनाल से लेकर धिगाना जा रहा था।

कंबोपुरा के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे प्रियंका और  मनीष मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गए। हादसे में प्रियंका को गंभीर चोट लगी है। मौके पर मौजूद राहगीरों ने ट्रक को रोक लिया और ट्रक चालक सुहैल अहमद मीर को पकड़ लिया। प्रियंका को तुरंत अस्पताल करनाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -