सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर पीड़ित परिवार और आईओ ने लगाएं गंभीर आरोप
लुधियानाः मेहरबान इलाके से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 5वीं की छात्रा से आरोपी ने दुष्कर्म करके उसे गर्भवती कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक एक घर में ही दोनों परिवार रहते है। पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके कारण बच्ची ने कुछ नहीं बताया। पीड़ित परिवार प्रवासी बताया जा रहा है।
इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां एक दिन उसके स्कूल की ड्रेस पहना रही थी। इस दौरान मां साहिबान को बच्ची के पेट फूलने पर शक हुआ। जिसके बाद उसने बच्ची से बात की। लेकिन बच्ची ने कुछ नहीं बताया। जिसके बाद मां बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर गई, जहां डॉक्टर ने भी मां को बच्ची में कैल्शियम की कमी के कारण पेट फूलने का कहा। मां फिर भी शांत नहीं हुई, जिसके बाद अन्य डॉक्टर से जांच करवाने दौरान बच्ची के गर्भवती का पता चला। इस दौरान मां ने बच्ची से जब पूछताछ की तो बच्ची ने बच्चा कि घर में बने क्वाटर में रह रहे व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
पीड़िता ने बताया कि अलताफ वहीं किराये में रहता है और बिहार का रहने वाला है। पीड़िता ने घटना की सूचना थाना मेहरबान पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी अलताफ को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला 31 जुलाई को दर्ज कर लिया था। जिसके बाद बच्ची के गर्भवती होने पर मामला कोर्ट में पहुंचा। जहां कोर्ट ने बच्ची के अबॉर्शन के आदेश जारी कर दिए। कोर्ट के आदेश के बाद बच्ची को उपचार के लिए आईओ राधे श्याम महिला कांस्टेबल और पीड़ित परिवार के साथ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा।
जहां डॉक्टरों ने कहा कि बच्ची में 6 ग्राम खून है। ऐसे में गर्भपात को लेकर बच्ची के खून का इंतजाम किया जाए। वहीं आईओ और पीड़ित परिवार ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर उनके साथ मिसबिहेव करने के आरोप लगाए है। वहीं आरोप है कि ब्लड बैंक में खून के यूनिट होने के बावजूद उन्हें बाहर से खून का इंतजाम करने के लिए कहा जा रहा है। इस मामले में जब मीडिया एसएमओ मंदीप सिद्धू से बात की गई तो पता चला कि उन्होंने कहा कि कहा वह मामले की जांच कर रहे है।
पीड़ित ने कहा कि उसने पता किया तो उसे पता चला कि ब्लड बैंक में 124 यूनिट ब्लड पड़ा हुआ था। आईओ का कहना है कि मामला एसएमओ और पुलिस के उच्च अधिकारियों के ध्यान में आया तो सिविल अस्पताल में खून का इंतजाम हो गया। बताया जा रहा हैकि बच्ची का हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि वह सुबह 9 बजे से अस्पताल में चक्कर काट रहे है और उसे डॉक्टर से मिलने नहीं दिया जा रहा है। वहीं पीड़िता ने आरोपी को फांसी देने की गुहार लगाई है।