Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab : हर Sunday पैट्रोल पंप रहेंगे बंद

Punjab : हर Sunday पैट्रोल पंप रहेंगे बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने फैसला किया है कि अब हर रविवार साप्ताहिक छुट्टी की जाएगी। 18 अगस्त से ये फैसला लागू किया जा रहा है। अपने खर्चों को कम करने के लिए प्रत्येक रविवार का दिन पैट्रोल पंप बंद रखने के लिए चुना गया है। केंद्र सरकार उनकी कमीशन पिछले 7 साल से नहीं बढ़ा रही, इस कारण अब एसोसिएशन संघर्ष करेगी।

प्रधान रणजीत सिंह गांधी ने कहा कि समस्त कारोबारी में लोगों की कमीशन बढ़ती है, लेकिन पिछले 7 साल से पेट्रोल पंप मालिकों की कमीशन नहीं बढ़ाई गई। आज 80 रुपए वाली वस्तु 120 रुपए तक पहुंच गई है। लेकिन सरकार तेल विक्रेताओं का कमीशन बढ़ाने पर चुप्पी साध लेती है। गांधी ने कहा कि साप्ताहिक छुट्टी वाले दिन सामाजिक तौर पर इमरसेंजी सर्विस चालू रहेगी। एंबुलेंस या सरकारी वाहनों को पेट्रोल या डीजल मुहैया करवाया जाएगा।

फिलहाल अभी जिला स्तर पर आज बैठक की गई है जल्द ही पंजाब लेवल और राज्य लेवल पर भी बैठकें होगी ताकि पेट्रोल पंप मालिकों का कमीशन बढ़ाया जा सके। गांधी ने कहा कि पिछले 5 महीने पहले भी पेट्रोल पंप मालिकों ने तेल न खरीद कर हड़ताल की थी। उस समय केंद्र सरकार ने भरोसा दिया था कि चुनाव के बाद उनका कमीशन बढ़ाया जाएगा, लेकिन अब सरकार फिर से उन्हें नजर अंदाज कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -