Punjab Govt
HomeHaryanaइंसानियत शर्मसार ! ससुर ने बेटे के साथ मिलकर बेहरमी से बहू...

इंसानियत शर्मसार ! ससुर ने बेटे के साथ मिलकर बेहरमी से बहू का किया कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम: पॉश सेक्टर 7 में ससुर ने बेटे के साथ मिलकर बहू का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतक महिला की पहचान 23 वर्षीय अमिता के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सोनीपत की रहने वाली थीं। मिली जानकारी अनुसार ससुर ने चरित्र पर शक के चलते बहू की हत्या कर दी। ससुर ने पहले तो बहू की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की, फिर उसकी सांसें रोक दी। इसके बाद पुलिस को फोन किया और कहा कि मैंने अपनी बहू का कत्ल कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस नेमहिला के पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान 59 वर्षीय देविंदर (ससुर) और मुकुल (पति) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 2017 में अमिता की शादी मुकुल के साथ हुई थी। उनके 2 बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक सुबह दोनों बच्चे के स्कूल जाने के बाद देविंदर और मुकुल ने अमिता के हाथ-पैर बांध उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान ससुर बार-बार कह रहा था कि तूने हमारी इज्जत मिट्टी में मिला दी। वहीं अमिता कह रही थी कि पापा जी मुझे छोड़ दो। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया जिससे परिवार की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया हो, लेकिन इसके बाद भी ससुर उसे पीटता रहा।

पुलिस के मुताबिक बेरहमी से पिटाई करने से अमिता जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद ससुर ने अमिता का मुंह पॉलीथिन बैग से बंद कर दिया। जिससे अमिता की तड़प तड़प कर मौत हो गई। इसके बाद ससुर ने कंट्रोल रूम में फोन कर कत्ल की जानकारी दी।

न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी राजेश बागड़ी ने बताया कि आज करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पति और ससुर से पूछताछ की जा रही है। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -