Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar : ATP सुखप्रीत कौर के तबादले के बाद बचिंत नगर की...

Jalandhar : ATP सुखप्रीत कौर के तबादले के बाद बचिंत नगर की अवैध कालोनियों में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

“फर्जी एनओसी” के बूते बनाई जा रही थी कई अवैध कोठियां सील..

जालंधर, ENS(अनिल वर्मा): ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे बचिंत नगर में अवैध तरीके से काटी गई तीन एकड़ की कॉलोनी में बन रही बिना नक्शे के कई कोठियों को नगर निगम की टीम ने आज सील कर दिया यह कार्रवाई सेक्टर 3 में एटीपी सुखप्रीत कौर की जगह तैनात किए गए एटीपी राजकुमार तथा बिल्डिंग इंस्पेक्टर मैडम शिवेंद्र कौर की अगुवाई में की गई।


बता दे की इस सेक्टर का चार्ज पिछले दो सालों दौरान मैडम सुखप्रीत कौर, बिल्डिंग इंस्पेक्टर अजय कुमार तथा सेवादार राजू माही के पास था इस इलाके में कट रही अवैध कॉलोनीयों संबंधी शिकायतें इन तीनों ने दो सालों तक दबाए रखी और नगर निगम को खूब रगड़ा लगाया। तबादला होने के तुरंत बाद जब इस सेक्टर का चार्ज एटीपी राजकुमार द्वारा संभाला गया तो इलाके का दौरा करने दौरान पता चला कि यहां बड़े स्तर पर सेटिंग के बूते अवैध कालोनियां तथा बिना नक्शा पास करवा कोठिया बनाई जा रही थी जो कि ज्यादातर डीलरों द्वारा ही बनाई जा रही थी।

इस संबंधी रिपोर्ट जब कमिश्नर गौतम जैन को दी गई तो उन्होंने आज सुबह बचिंत नगर मैं कट रही अवैध कॉलोनी पर दबिश दी जहां अन्य कोटिया को नोटिस बात कर सील कर दिया गया इस दौरान नगर निगम की टीम को थोड़ा बहुत विरोध भी सहना पड़ा कई जगह लोगों ने नगर निगम की टीम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनके पास एनओसी भी है मगर फिर भी उनकी कोठियों पर कार्रवाई की जा रही है जबकि विभाग के अधिकारी ने उक्त निक की जांच करने के लिए सभी निक की फोटोकॉपी ले ली है आने वाले दिनों में बचिंत, नगर ट्रांसपोर्ट नगर, रेरू,परशुराम कॉलोनी आदि इलाके में नगर निगम की टीम बड़े स्तर पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

इसी तरह दूसरी कार्रवाई लडोवाल रोड पर स्थित रणजीत नगर में एटीपी सुखदेव विशिष्ट की अगुवाई में की गई यहां भी बिना नक्शा पास करवा निर्माण कार्य चल रहा था इसे कई बार नोटिस दिया गया लेकिन प्रॉपर्टी मलिक ने ना तो दस्तावेज पेश किया और ना ही निर्माण कार्य को बंद किया जिसके बाद आज एटीपी सुखदेव वशिष्ठ द्वारा प्रॉपर्टी मलिक को दस्तावेज पेश करने के लिए कल तक का समय दिया गया है अन्यथा इस निर्माण पर भी करवाई हो सकती है

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -