लुधियाना : ताजपुर रोड नाले में नवजात बच्ची का शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शव की हालत बहुत खराब थी और बच्ची का शरीर काला पड़ चुका था। शव की हालत देखकर लग रहा था कि करीब 3 से 4 दिन पहले शव किसी ने नाले में फेंका है। कबाड़ चुगने वाले युवकों ने बताया कि उन्होंने शव बहता देखा तो उन लोगों ने शोर मचाया। लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पंजाब: शौचालय में मिला नवजात शिशु का शव #Punjab #Dead #body #newborn #Baby #found #toilet #watch #video #ENCOUNTERNEWS #news pic.twitter.com/TAdhm48M9S
— Encounter India (@Encounter_India) August 5, 2024
जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचित किया गया। जानकारी देते हुए कबाड़ बीनने वाले संतोष कुमार ने कहा कि वह खाली बोतलें नाले के आस-पास इक्ट्ठा कर रहा था। उसने देखा कि एक बच्चा नाले में बह रहा था। लोगों की मदद से जब बच्ची के शव को बाहर निकाला। मौके पर लोगों ने पीसीआर दस्ते की मौजूदगी में बच्ची के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।
थाना प्रभारी नरिंदर सिंह ने बताया कि पीसीआर मुलाजिम ने सूचना दी थी। जिसके बाद वह मौके पर आए है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना थाने में दे दी है और मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची के शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है।