लुधियानाः क्राइम ब्रांच की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 1 पिस्टल व 2 रौंद बरामद हुए है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिलती थी कि दुगरी के पास जैन मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते जेता चौक के पास व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से हथियार बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बिक्रमजीत उर्फ टाइगर वासी बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी विभिन्न मामलों में कई केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी का 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।
वहीं दूसरी तरफ थाना साहनेवाला की पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते 4 आरोपियों को नामजद कर 2 को आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने सूचना मिली की दो आरोपी जो लूट की वारदात को अंजाम देते है शहर में घूम रहे है। जो बुलेट पर सवार होकर दोराहा की ओर आ रहे थे। जिस पर पुलिस ने दिल्ली नेशनल हाईवे के पास दोनों को पकड़ लिया है। जिनकी पहचान रघुवीर सिंह और बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से 5 बाइक, 10 फोन और लोहे के हथियार काबू किए गए है। पूछताछ में उनके 2 और साथियों के नाम सामने आए है। जो वारदातों में शामिल रहते थे। जिनकी पहचान मनदीप सिंह वासी गांव दौदपुर और सनी वासी माडिया के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाशी कर रही है।