फिरोजपुरः जिले में गुंडागर्दी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फिरोजपुर के गांव लुंबरी वाला मरलिया से सामने आया है। जहां बच्चों के विवाद को लेकर ईंट-पत्थर और तलवारें तक चलाई गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमले में दोनों पक्षों से 6 लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
Punjab: गाली-गलौज से रोका तो किया ईंट-पत्थरों से हमला#Punjab #When #stopped #abusing #attacked #bricks #stones #watch #video #encounterindia pic.twitter.com/xkSBsvPvwx
— Encounter India (@Encounter_India) August 3, 2024
मामले की सूचना के बाद पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित राजू के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अपने बयानों में पीड़ित ने बताया कि उन पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। जिसके कई दिनों के बाद पुलिस हरकत में आई है।
इस संबंध में जब पीड़ित परिवार से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके बच्चे जब गली से गुजर रहे थे तो पड़ोसियों के बच्चों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया, जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह लोग छत पर चढ़ गए और हमारे ऊपर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसके बाद हमने घर में छिपकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी घर में घुसकर डंडों और कृपाण से हमाल किया। आरोपियों ने घर के सामान से तोड़फाड़ भी की। यहां तक की उनकी पानी की टंकियां भी तोड़ दी गईं। हमले में 6 लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।