Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab: लुटेरों ने युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया वारदात...

Punjab: लुटेरों ने युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया वारदात को अंजाम, लगे 20 टांकें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः घोड़ा छाप रोड नजदीक लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार लुटेरों ने देर रात साईकिल सवार युवक को तेजधार हथियार के बल पर रोक लिया। इस दौरान उन्होंने युवक से फोन निकालने के लिए कहा, लेकिन युवक ने विरोध किया। जिसके बाद बाइक सवार लुटेरों ने तेजधार हथियार से युवक के सिर पर हमला कर दिया।


लुटेरे युवक का फोन छीनकर फरार हो गए। घायल युवक की पहचान दीपू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से युव को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां युवक के सिर पर 20 टांके लगे है।मामले की जानकारी घायल दीपू के जीजा ने बताया कि वह और दीपू समराला चौक में लक्कड़ का काम करते है। बीती रात करीब पौने 9 बजे दोनों काम से वापस घर जा रहे थे।

दीपू उनसे आगे साइकिल पर था। कुछ दूरी से बाइक सवार बदमाश उनके पीछे लग गए और कुछ दूरी पर उसे घेर लिया। लुटेरे फोन मांगने लगे लेकिन दीपू ने विरोध किया तो उन लोगों ने उस पर दातर से हमला कर दिया। उन्होंने बदमाशों से दीपू को बचाने की कोशिश की लेकिन उन लोगों ने उस पर भी दातर चला हाथ चोटिल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह इस मामले संबंधी पुलिस को शिकायत देंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -