Loading...
- Advertisement -
HomeNationalमौसम विभाग ने 17 राज्यों में Rain का Alert किया जारी

मौसम विभाग ने 17 राज्यों में Rain का Alert किया जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : इन दिनों देश के ज्यादातर राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। पहाड़ों पर भी बारिश हो रही है। बारिश के कारण गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार को गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मध्य भारत के राज्यों में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

28 जुलाई को लेकर किए गए पूर्वानुमान के अनुसार झारखंज, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज ओडिशा के 14 से अधिक जिलों में भारी हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में भी आठ जिलों के लिए भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 31 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर देखने के लिए मिल सकता है। पहाड़ों पर अधिक बारिश होने के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के भी कई जिलों में 31 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य से छह जिलों चमोली, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, नैनीताल, देहारदून और उत्तरकाशी में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page