ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय ऊना में इग्नू अध्ययन केंद्र 1109 द्वारा जनवरी 2024 सत्र में प्रवेश लेने वाले कुल 376 नए विद्यार्थियों के लिए परिचय सभा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ मीता शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएँ दी। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ अश्विनी पटेल ने महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई तथा विद्यार्थियों की शंकाओं का निवारण किया। कार्यक्रम में अध्ययन केंद्र के कार्यकारी समन्वयक राकेश कुमार ने नए विद्यार्थियों को इग्नू में चल रहे कोर्सेज से संबंधित जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यार्थियों को असाइनमेंट्स और परीक्षा से संबंधित जानकारी भी दी। इस ऑनलाइन मीटिंग में छात्रों के अतिरिक्त गीता रानी, कपिलदेव, रमेश ठाकुर, ममता रानी मुनीश कुमार और सरोज आदि उपस्थित रहे।
इग्नू अध्ययन केन्द्र में नए विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परिचय सभा का आयोजन
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -