अमृतसर : बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हल्का खेमकरण के गांव कालिया से दो ड्रोन समेत 508 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी देते हुए डीएसपी प्रीतिंदर सिंह भिखीविंड ने बताया कि पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन के दौरान गांव कलियां में एक किसान के घर पर पेड़ पर अटका हुआ ड्रोन डीजी मैविक क्लासिक 3 बरामद किया। लेकिन संयुक्त तलाशी के दौरान उसमें कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ।
एफआईआर नंबर 56 दिनांक 9/7/24 10,11,12 एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 पीएस वल्टोहा के मामला दर्ज किया गया है। इसी बीच एक और सूचना मिली कि एक पैकेट वाला एक और ड्रोन पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद गांव कालिया के खेतों में बीएसएफ के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और 508 ग्राम हेरोइन और एक डीजेआई मैविक क्लासिक 3 ड्रोन बरामद किए गए।
इस संबंध में नंबर 57 दिनांक 9 जुलाई 2024 को 21-सी एनडीपीएस एक्ट, 10,11,12,13 एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत थाना वल्टोहा में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद बीएसएफ के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। डीएसपी ने बताया कि पुलिस खुफिया जानकारी जुटा रही है और ड्रोन गतिविधियों में शामिल अपराधियों की पहचान करने के लिए वैज्ञानिक जांच की जा रही है।