गनमैन के बयानों पर 3 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 2 के इलाके में शिवसेना के टकसाली नेता संदीप थापर उर्फ गोरा पर निहंग बाणे में आए हमलावारों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वहीं घायल शिवसेना नेता को उपचार के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं हिंदू नेताओं में भारी रोष पाया जा है। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों की बहस भी हुई। जिसके बाद वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए कहा पुलिस अधिकारी जसकिरण सिंह तेजा ने कहा कि शिवसेना नेता के गनमैन के बयानों पर 3 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 307 के तहत पर्चा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को एडंटिफाई कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता देें कि इस घटना की दिल दहलाने वाली सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शिवसेना नेता एक्टिवा पर सवार होकर गनमैन के साथ जा रहा था। इस दौरान निहंग बाणे में आए तीन हमलावारों ने शिवसेना नेता को बीच सड़क पर रोक लिया। जिसके बाद एक व्यक्ति गनमैन को सड़क किनारे ले गया, जबकि दूसरे ने हाथ जोड़कर खड़े शिवसेना नेता पर सीधा किरपाणों से हमला कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार शिवसेना नेता की एक्टिवा लेकर फरार हो गए। बता दें कि घटना में घायल शिवसेना टकसाली नेता संदीप को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा हैकि संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी ओर संदीप के गनमैन का आरोप हैकि निहंग बाणे में हमलावारों ने उससे रिवाल्वर छीनने की कोशिश की।