Punjab Govt
HomeHimachalइग्नू के सभी प्रकार के कार्यक्रमों में नवीन और पुनः पंजीकरण की...

इग्नू के सभी प्रकार के कार्यक्रमों में नवीन और पुनः पंजीकरण की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा जुलाई, 2024 सत्र में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्रातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त करने बाले छात्रों के लिए नवीन और द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु पुनः पंजीकरण की तिथि को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इग्नू अध्ययन केंद्र 1109 राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के सहायक समन्वयक राकेश कुमार ने बताया कि गत वर्ष इग्नू के विभिन्न डिग्री कार्यक्रमों में नवीन और पहले से दाखिल विद्यार्थियों के लिए अगली कक्षा में पुनः पंजीकरण की तिथि इग्नू ने 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।

इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रतिवर्ष नियमित पढ़ाई ना कर पाने वाले विद्यार्थी विभिन्न सर्टिफिकेट, स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर  पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपनी शिक्षा पूरी करते हैं व इस दूरवर्ती माध्यम से मिल रही गुणात्मक शिक्षा का लाभ उठाते हैं। इग्नू के जुलाई 2024 सत्र में भी ऐसे ही अनेक विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन कर रहे हैं। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर स्वयं को पंजीकृत कर प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना इग्नू अध्ययन केंद्र 1109 के दूरभाष क्रमांक 01975-224926 पर संपर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -