Punjab Govt
HomeHimachalबीएससी टॉपर छात्रा परिजनों सहित पहुंची कालेज, प्रिंसिपल डॉ मीता शर्मा ने...

बीएससी टॉपर छात्रा परिजनों सहित पहुंची कालेज, प्रिंसिपल डॉ मीता शर्मा ने किया स्वागत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा आयोजित बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा 2024 में टॉपर रहीं राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की छात्रा सुश्री मोनिका ढिल्लों अपने परिजनों के साथ महाविद्यालय पहुंची। जहां महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीता शर्मा ने टॉपर छात्रा और उनके परिजनों का स्वागत किया। सुश्री मोनिका ढिल्लो की इस उपलब्धि पर उन्हें महाविद्यालय की प्राचार्या ने सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की छात्रा सुश्री मोनिका ढिल्लों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के द्वारा 2024 की विज्ञान स्नातक की परीक्षा में सम्मिलित होकर 9.31 सीजीपीए अंक अर्जित करते हुए विश्वविद्यालय टॉपर रहीं । उन्होंने अपने परिवार, माता-पिता के साथ महाविद्यालय और ज़िले का भी मान बढ़ाया है। अम्व तहसील के भैरा गांव की मोनिका के पिता जगदीश राम यूको बैंक में कार्यरत हैं जबकि उनकी माता सुमन देवी शिक्षिका हैं। मोनिका ने बताया कि इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देती हूं। वह भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल कर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्या ने सुश्री मोनिका ढिल्लों और उनके माता-पिता के महाविद्यालय आने पर बधाई देते हुए कहा कि मोनिका की इस उपलब्धि पर पूरे महाविद्यालय परिवार को गर्व हो रहा है। हम सभी मोनिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस मौक़े पर बड़ी संख्या में प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -