फिरोजपुरः फिरोजपुर के सीमावर्ती गांवों में बिजली न आने से परेशान लोगों ने बॉर्डर रोड पर पावर ग्रिड के बाहर धरना दिया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि कई दिनों से बिजली न आने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और 46 डिग्री तापमान में उन्हें पानी भी नहीं मिल रहा।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से बिजली नहीं आ रही है, बच्चे भी परेशान हैं। जब भी विभाग को शिकायत की जाती है तो वह पावरकॉम के अधिकारी व कर्मचारी एक दूसरे पर आरोप लगा बात तो गोलमोल कर रहे है। जबकि हमारी समस्या का कोई हल नहीं निकाल पा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं निकलता वह धरने पर ही बैठे रहेंगे। दूसरी तरफ बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है, यदि लाइन में कोई खराबी है तो उसे दोबारा ठीक कराएंगे।