जालंधर, ENS: मॉडल टाउन के पास सुबह 9 बजे एक्टिवा पर जा रही महिला को स्नेचरों ने निशाना बनाया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह पत्नी के साथ जालंधर हाईट्स से आ रहा था कि केक हाउस के बाहर स्नेचर उनकी पत्नी के कानों से बालियां छीनकर फरार हो गए। इस हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई और कानों से खून बह रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह आंखे दिखाने के लिए जा रहा है। वहीं घटना के बाद महिला का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
Jalandhar: Robbery in broad daylight in Model Town, woman injured, watch video#Jalandhar #Robbery #broad #daylight #ModelTown #woman #injured #watch #video pic.twitter.com/9IcYQW0nk9
— Encounter News (@Encounter_India) June 24, 2024
दिन दहाड़े स्नेचिंग की वारदाते पुलिस की कार्रगुजारी पर सवालियां निशान खड़े कर रही है। यह वारदात थाने से महज 20 मीटर और पुलिस की हाईटेक चेक पोस्ट से 25 मीटर की दूरी पर हुई। थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन) की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सरकारी विभाग से रिटायर्ड अधिकारी दरबारी लाल ने बताया कि वे मूल रूप से जालंधर हाइट्स पार्ट-2 के निवासी हैं। आज सुबह उन्हें महाजन अस्पताल जाना था, जहां उन्हें अपनी पत्नी सुरिंदर कौर की आंखों की जांच करानी थी। वे मॉडल टाउन मेन मार्केट के पास थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए लुटेरों ने उनकी सोने की बालियां छीन लीं और फरार हो गए।