HomePunjabAmritsarJalandhar: नशे को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, नाबालिक की काटी...

Jalandhar: नशे को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, नाबालिक की काटी हाथों और पैरों की उंगलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS :  बाबा मक्खन शाह लुबाना पार्क के निकट नशा बेचने को लेकर दो पक्षों की बहसबाजी के बाद हथियारबंद बदमाशों ने 17 वर्षीय युवक के हाथों और पैरों की उंगलियां काट दी, जिसे गढ़ा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है तो वहीं थाना 7 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। घायल युवक के दोस्त ने बताया कि कुछ दिन पहले बाबा मक्खन शाह लुबाना नगर में दो गुटों में आपस में विवाद हुआ था। 

बीती रात एक गुट के युवक पार्क के पास झुण्ड बना कर खड़े थे कि तभी 17 वर्षीय संतोष को गुट के एक युवक ने बुलाया और कहा कि बीते दिन जिस गुट से उनका झगड़ा हुआ था तू उनके साथ था। तभी संतोष ने उन लड़कों को तल्खी से जवाब देते हुए कहा कि मैं नहीं सी ओहणां नाल नाले में नहीं लड़दा। इतना कहने के बाद भी युवकों को संतोष की बातों पर यकीन नहीं हुआ तभी वहां पर मौजूद चीनू और लक्की ने उस पर हमला कर दिया। 

देखते ही देखते वहां पर मौजूद गुट के सभी युवकों ने तेजधार हथियारों से संतोष पर हमला कर दिया जिससे उसके हाथ और पैरों की उंगलियां कट गई। युवक ने बताया कि थाना-7 की पुलिस को घटना की जानकारी देने के 24 घंटे बाद भी आरोपियों पर मामला दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित परिवार के अनुसार पुलिस ने उन्हें कहा कि सिविल अस्पताल से मैडीकल करवा और एमएलडी कटवा कर लाएं, क्योंकि सरकार की तरफ से एमएलआर सिविल अस्पताल की ही मान्यता प्राप्त है। वहां से एमएलआर कटवा कर लाएं तभी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -