पटियालाः पंजाब पुलिस की दूसरी कमांडेट बटालियन की ओर से एक पत्र जारी किया है जिसमें कहा गया है कि इस बटालियन के कर्मचारियों को उनके जन्मदिन के मौके पर हौंसला अफजाई के लिए शुभ कामनाएं सर्टीफिकेट, एक केक और उसे उस दिन की छुट्टी दी जाएगी। इसके अलावा शादी की सालगिरह पर प्रत्येक कर्मचारी को शुभकामनाएं देते हुए उस दिन की छुट्टी दी जाएंगी। यह पंजाब पुलिस कमांडेंट कार्यालय, के सैकेंड सीडीओ बटालियन, बहादुरगढ़ पटियाला की ओर से जारी किया गया है।
