Punjab Govt Advertisement
HomeBreaking NewsJEE स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ'त

JEE स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटा : महावीर नगर थाना इलाके में एक और कोचिंग छात्र ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्र कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। महावीर नगर थाने के एसएचओ महेन्द्र मारू ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे कंट्रोल रूम से एक छात्र के सुसाइड की जानकारी मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे।

मामले के अनुसार बिहार के मोतिहारी निवासी 17 साल का छात्र आयुष कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। वह महावीर नगर इलाके में सम्राट चौक के पास एक पीजी में रह रहा था। शनिवार रात तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। इस पर उसके साथियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। महावीर नगर थानाधिकारी महेन्द्र मारू के अनुसार छात्र के दरवाजा नहीं खोलने पर पीजी संचालक ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर महावीर नगर पुलिस मौके पर पहुंची। 

जहां पीजी में कमरे का दरवाजा तोडा। अंदर स्टूडेंट फंदे पर रोशनदान में मिला। पुलिस ने उसे उतारकर न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में महावीर नगर एसएचओ महेन्द्र मारू के अनुसार कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। स्टूडेंट जेईई की तैयारी कर रहा था। उसके घरवालों के आने के बाद ही और ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -