बहादुरगढ़ : शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट वन में स्थित मौजा फुटवियर में एक जूते चप्पल बनाने की वाली फैक्ट्री के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा करोड़ों रुपए का तैयार माल जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।
आपको बता दें आग की लपटें इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण गोदाम में रखा करोड़ों रुपए का माल जलकर राख हो गया। इसके साथ ही भीषण आग के चलते आसपास की फैक्ट्री में भी आग फैलने का खतरा बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ के साथ-साथ हैं देश की राजधानी दिल्ली से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई।
जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। गनीमत यह रही की आग लगते ही गोदाम में तैनात कर्मचारी बाहर भाग निकले। गोदाम के अंदर रबर से बने जूते और चप्पल होने के कारण आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।