जालंधर, ENS: दुष्कर्म के मामले में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उनकी टीम ने शिकायत के आधार पर आयुष कुमार पुत्र परशाद निवासी न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 (2) आईपीसी, 6 POCSO अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 92 दिनांक 07-06-2024, बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल में दर्ज की है।
पुलिस अधिकारी ने बताया आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गईं। स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मानवीय खुफिया जानकारी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपी आयुष को गिरफ्तार करने के लिए बस्ती बावा खेल थाने की एक विशेष टीम बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस पार्टी ने आरोपी को 11 जून को माता गुजरी खालसा स्कूल, बस्ती बावा खेल नजदीक मकान नंबर 381 गली नंबर 7 न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर से गिरफ्तार कर लिया। स्वपन शर्मा ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी का अभी तक कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है।