जालंधर (ENS): 29 मई 2024 को जालंधर के भोगपुर इलाके में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई थी। देहात पुलिस और एजीटीएफ की टीम ने गोलीबारी के बाद गैंगस्टर रोहित राणा उर्फ माखन को गिरफ्तार कर उसे भोगपुर थाने लाया गया था। इस दौरान गिरफ्तार गैंगस्टर रोहित राणा उर्फ मक्खन के पैर में चोट लगी थी।
चोट ज्यादा गंभीर होने के कारण आज गैंगस्टर रोहित राणा उर्फ मक्खन को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल लाया गया। जहां गैंगस्टर रोहित इलाज जारी है। गुरु नानक देव अस्पताल में भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बता दें कि गैंगस्टर रोहित जम्मू का रहने वाला है और वह जम्मू-कश्मीर के सब-इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस गैंगस्टर के मोबाइल और अन्य डिटेल की जांच कर रही है। भोगपुर थाने के अधीन पड़ते गांव के एक घर में पुलिस ने गैंगस्टर को घेर लिया था। इस दौरान गैंगस्टर के पैर में गोली लगी थी।