जालंधर,ENS : बहन के घर गए 42 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दिनेश कुमार निवासी नूरमहल के तौर पर हुई है। ये घटना गोराया के गांव धुलेता की है। दिनेश के 3 बच्चे थे और वह ट्रांसपोर्ट का काम करता था। शव पूरी तरह से फूल चुका था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पहलवान दिनेश अपने घर से वीरवार को सुबह निकला था।
घर पर बता कर गया था कि वह अपनी बहन के गांव में कबूतरबाजी मुकाबले के लिए जा रहा है। जब ज्यादा देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार ने दिनेश की बहन से भी पूछा, जहां पता चला कि वह वहां पर भी नहीं गया था। परिवार द्वारा मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गए, मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की और वैसे ही मामले में जांच शुरू कर दी गई थी।
पुलिस ने सीसीटीवी चेक करने शुरू कर दिए गए थे। वहीं दूसरी ओर परिवार भी दिनेश की तलाश कर रहा था। शुक्रवार को देर शाम पुलिस को एक सीसीटीवी मिला, जिसमें एक नशा तस्कर दिनेश को अपने साथ ले जाता नजर आया। पुलिस ने उक्त नशा तस्कर की तलाश शुरू की, मगर कुछ हाथ नहीं लगा।