जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद एनडीए गठबंधन के बारे बोलते हुए जालंधर से विधायक और पूर्व हॉकी खिलाड़ी पदम प्रगट सिंह ने कहा की सबसे पहले तो भाजपा वाले यह बोल रही थी कि 400 पर लेकिन देश की जनता ने उनको उल्टा जवाब दिया है। इसके साथ जिस गठबंधन की वह बात कर रहे हैं जिसमें नीतीश कुमार और नायडू है इनके ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता। यह गठबंधन ज्यादा देर चलेगा भी नहीं क्योंकि नायडू ने अपने राज्य में चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण दे रखा है और मुझे नहीं लगता कि आगे यह एक दूसरे के साथ ज्यादा देर चल पाएंगे।
चंडीगढ़ के एयरपोर्ट पर कल एक महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा मंडी से सांसद और फिल्मी एक्टर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की घटना के बाद इस मामले पर कहा कि सबसे पहले तो इस घटना को किसी एक समुदाय से जोड़ना गलत है और दूसरी बात किसी कलाकार को भी एकदम से कुछ इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए जिससे किसी का मन दुखी हो। इसके साथ उन्होंने कहा कि वहां क्या हुआ इसके बारे में उन्हें अभी पूरी जानकारी नहीं है लेकिन इन चीजों को अवॉइड करना चाहिए।
हाल ही में लोकसभा चुनाव की नतीजे के बाद कांग्रेस के प्रदर्शन पर सिंह ने कहा कि कि जितना हम चाहते थे वह नहीं हुआ है लेकिन फिर भी हमें और ध्यान रखने की जरूरत है। इसके साथ ही राहुल गांधी के बारे में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को जी क्रेडिबल नेता की जरूरत थी वह राहुल गांधी के रूप में मिल चुका है।