जालंधर, ENS। शहर के PIMS अस्पताल के नजदीक स्थित एक ठेेके को निहंगों द्वारा बंद कराने को लेकर हंगामे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठेके के पास ही निहंगों द्वारा शरधाई और देगें बनाई जाती थी। जिस कारण आज निहंगों ने शराब ठेके को बंद कराने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया।
निहंगों ने ठेके बंद करवाने का विरोध करते हुए कहा कि शराब ठेके की वजह से नशेड़ियों का हमेशा यहां जमावड़ा लगा रहता है। जिससे आसपास का माहौल गंदा हो रहा है। जिसके वजह से शराब के ठेके बंद किये जाएं। वहीं, हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवा दिया
निहंगो के बोलना है कि अहाते से हमें कोई ऐतराज नहीं, लेकिन ठेकों बंद करवा कर रहैंगे। इस मामले में एसएचओ का कहना है कि एक्साईज विभाग को मामला सौंप दिया गया है और मामले कि जांच की जा रही है।