जालंधर, ENS: महानगर के थाना 2 के अंतगर्त आते टैगोर अस्पताल के पास लोगों ने बाइक सवार 2 झपटमारों को काबू किया है। इस दौरान लोगों ने जमकर दोनों की छित्तर परेड की। लोगों ने युवकों के कब्जे से तेजधार हथियार बरामद किया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक किसी का फोन छीनकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने दोनों को काबू कर लिया। हैरानी की बात यह है कि उक्त स्नेचरों ने बाइक की नंबर छिपाने के लिए उस रस्सियां बांधी हुई थी। काफी देर तक हंगामा होने के बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
लोगों का कहना है कि प्रवासी मजदूर पर स्नेचरों ने तेजधार हथियार से हमला करके उससे फोन छीन लिया था। जिसके बाद प्रवासी मजदूर ने शोर मचा दिया। इस दौरान उक्त 2 बाइक सवार लुटेरों को लोगों ने काबू कर लिया, जबकि तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। वहीं पीड़ित ने बताया उस पर हमलावारों ने पहले हमला किया और फिर उससे फोन छीन लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
पुलिस दोनों को काबू करके थाने ले गई, लेकिन पुलिस ने इस मामले को लेकर मीडिया से दूरी बनाई रखी। हैरानी की बात यह है कि पुलिस कर्मी गुलशन कुमार से इस मामले को लेकर मीडिया ने बात करने की कोशिश की लेकिन वह बाइक लेकर मौके से चले गए। दिन दहाड़े वारदातों को लुटेरों द्वारा अंजाम देना और मौके पर पुलिस की चुप्पी साधे रखना पुलिस की कार्रगुजारी पर कई सवाल खड़े कर रहा है।