लुधियानाः जिले में पावरकाम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने आप पार्टी के नेताओं खिलाफ मोर्चा धरना लगा दिया है। इस दौरान सुंदर नगर बिजली दफ्तर के बाहर अधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि आप विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और गाली गलोच की थी। जिसको लेकर आज सुबह से ही बिजली बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी धरने लगाकर बैठ गए है। जानकारी देते हुए जे.ई राजीव शर्मा ने कहा कि 30-31 मई की आधी रात बिजली सप्लाई में कोई दिक्कत आई थी। इस दौरान रात करीब 12 बजे एसडीओ ने उन्हें दफ्तर बुलाया।
जब वह दफ्तर पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला गगनदीप कालोनी गली नंबर 7 में बैठे है। वहां विधायक और बाकी सीनियर अधिकारियों के साथ उनकी 2 घंटे बैठक हुई। आरोप है कि वापस लौटते समय आप पार्टी के 3 नेताओं ने जमकर शराब पी हुई थी। उन तीनों ने पावरकाम कर्मचारियों को घेर कर गालियां निकालनी शुरू कर दी। राजीव का आरोप है कि गालियां देने वालों में जसविंदर संधू, दीपक शर्मा, सुमित शर्मा और लखविंदर चौधरी शामिल है। राजीव का आरोप है कि तीनों ने उन्हें पिटने और बाइक से घसीटने तक की आरोपियों ने कोशिश की। आज धरने पर बैठ अधिकारियों और कर्मियों ने कहा कि इस मामले संबंधी वह पुलिस को शिकायत देंगे ताकि आरोपियों खिलाफ FIR दर्ज की जा सके।.