ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में 2024 -25 के नए सत्र में दाखिला प्रक्रिया 3 जून से आरंभ होने जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती (डॉ.) मीता शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट https://govtpgcollegeuna.in पर जाकर 3 जून से 15 जुलाई तक आनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। विद्यार्थी अपने मनपसंद विषय लेकर कला स्नातक (बीए), वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) तथा विज्ञान स्नातक (बीएससी) मेडिकल और नॉन-मेडिकल के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी अपनी फीस आनलाइन माध्यम से 19 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। द्वितीय वर्ष तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थी छह जून से 15 जुलाई तक रोल-आन आधार पर प्रवेश ले सकते हैं।
23 जुलाई से महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं प्रारंभ होंगी।
प्राचार्या ने ऊना और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों का दाखिला जिले के सबसे बड़े और प्राचीन उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में करवाकर अपने बच्चों के भविष्य को संवारने का लाभ उठाएं।