पद से इस्तीफे पर कल chandigarh secterait में होगी सुनवाई
जालंधर (ENS): आप पार्टी के विधायक रहे शीतल अंगुराल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव खत्म होते ही अंगुराल ने भाजपा से किनारा कर लिया था।

विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा द्वारा 3 जून को शीतल अंगुराल को MLA पद से दिए गए इस्तीफे पर चंडीगढ़ secterait मे पेश होने के लिए पात्र जारी किया है। लेकिन उससे पहले ही अंगुराल ने खुद ही अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। हालांकि इस बारे में विधायक अंगुराल की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अंगुराल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ‘मोदी का परिवार’ हटा दिया है।
विधायक के भाई राजन अंगुराल ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें जय भाजपा और तय भाजपा लिखा है। बता दें कि लोकसभा चुनावों से पहले विधायक अंगुराल ने बीजेपी जॉइंन कर ली थी और अगले ही दिन विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को अपना त्याग पत्र भेज दिया था। अंगुराल आप के सांसद रहे सुशील कुमार रिंकू के साथ दिल्ली में बीजेपी दफ्तर पहुंच भाजपा में शामिल हो गए थे।
पंजाब की राजनीति में भूकंप लाने वाले भी विधायक शीतल अगुंराल ही है। जिन्होंने ऑपरेशन लोटस के मुख्य शिकायतकर्ता की भूमिका निभाई थी। इस मामले में शीतल अंगुराल और धायक रमन अरोड़ा ने बयान दर्ज करवाए थे। जिसका केस मोहाली थाने में दर्ज होने के बाद जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी गई थी।