Punjab Govt
HomeHimachalPresident के घर को लगी आग

President के घर को लगी आग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति पुतिन का अल्ताई स्थित मकान के जलकर राख हो जाने की खबर सामने आ रही है। रूसी मीडिया के अनुसार अल्ताई में पुतिन के आवास में आग लगने की खबर है। रूसी टेलीग्राम चैनल ने बताया है कि अल्ताई गणराज्य के ओंगुडेस्की जिले में क्रेमलिन शासक व्लादिमीर पुतिन के निवास में से एक इमारत आग से लगभग पूरी तरह से जल गई। सूत्रों के अनुसार पुतिन यहां मेडिसिनल बॉथ के लिए आते थे। पुतिन के इस मकान पर यूक्रेन की सेना ने हमला किया है या आग लगने का कोई और रहस्यमयी कारण है।

इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी कोई सूचना सामने नहीं आ पा रही है। पुतिन के इस आवास की जलती हुई तस्वीरें रूसी मीडिया के माध्यम से सामने आई हैं। तस्वीरों का विश्लेषण करने के बाद, पत्रकारों ने पाया कि अल्ताई निवास के क्षेत्र में एक इमारत जल गई है। आधिकारिक तौर पर यह गज़प्रोम के स्वामित्व वाला अल्ताई यार्ड सेनेटोरियम और रिसॉर्ट कॉम्प्लेक्स है। जहां रूसी राष्ट्रपति मेडिसिनल बॉथ के लिए आते हैं, लेकिन यह आम रूसियों के लिए बंद है। 

पुतिन का यह मकान 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक खर्च पर तैयार किया गया था। अल्ताई गणराज्य के ओंगुडेस्की जिले में एक वर्गीकृत निर्माण परियोजना के बारे में जानकारी 2010 में सामने आई। इसके बाद इस पर हुआ खर्च का ब्यौरा सामने आया। स्थानीय स्तर पर विपक्षी लोग बार-बार इस मकान का संबंध पुतिन से होने का दावा करते रहे हैं। यहां किसी आम रूसी के आने पर मनाही रहती है। रूसी मीडिया का यह भी दावा है कि परिसर में मराल हिरण के सींग को निकालने के लिए एक छोटी सी जोत वाला विशेष खेत शामिल है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -