Loading...
Punjab Govt
HomePunjabAmritsarJalandhar: नाबालिग की तेज रफ्तार क्रेटा की चपेट में आए 4 लोग,...

Jalandhar: नाबालिग की तेज रफ्तार क्रेटा की चपेट में आए 4 लोग, एक की मौ+त 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के सबसे पॉश एरिया जालंधर हाइट्स के पास नाबालिग द्वारा तेज रफ्तार क्रेटा कार की चपेट में 4 लोग आ गए इस हादसे में एक व्यक्ति की अस्पताल में ईलाज दौरान मौत हो गई। दरअसल, तेज रफ्तार क्रेटा चालक ने एक साइकिल और रोड साइड पर कुछ लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था। घटना में एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बाकी 3 का इलाज जारी है। मृतक अपनी साइकिल पर सवार होकर अपने काम से घर लौट रहा था। मृतक की पहचान 40 वर्षीय माला निवासी जालंधर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त कार बच्चे चला रहे थे।

जब हादसा हुआ तो तुरंत कार सवार दोनों बच्चे वहां से भाग गए थे। जिसके बाद राहगीरों की मदद जख्मी हुए चारों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। गनीमत रही कि उक्त जगह पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। घटना में जख्मी हुए अलीपुर एरिया के रहने वाले मनीष ने बताया कि जालंधर हाइट्स मोड़ से वह आ रहे थे। इतने में पीछे से तेज रफ्तार क्रेटा कार आ गई। जोकि करीब 120 की स्पीड में होगी। वह अपने आप को साइड कर पाता इतने में उक्त कार सवारों ने उसे टक्कर मार दी।

जिसके बाद आग जाकर उक्त कार ने एक एक्टिया और साइकिल को टक्कर मारी दी। एक्टिवा सवार लोग कार के ऊपर से होते हुए पीछे आकर गिरे। जिससे वह काफी गंभीर जख्मी हुए। मनीष ने बताया कि घटना में जख्मी एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। जिसे तुरंत अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया था। मनीष ने बताया कि वह पेंट का काम करता है।मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना जब पुलिस को दी गई तो तुरंत टीमें जांच के लिए पहुंच गई थी। जालंधर हाइट्स की पुलिस ने मौके से क्रेटा कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आज कार की जानकारी निकलवाकर मामले में कार के मालिक का पता लगाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page