Punjab Govt
HomePunjabAmritsarJalandhar: AAP पार्टी द्वारा तस्कर और गैंगस्टर कहने पर सूरज लाहौरियां और...

Jalandhar: AAP पार्टी द्वारा तस्कर और गैंगस्टर कहने पर सूरज लाहौरियां और बॉबी जोशी का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी के हक में सूरज लाहौरियां और बॉबी जोशी ने रोड शो निकाला था। वहीं सूरज लाहौरियां और बॉबी जोशी को लेकर आप पार्टी ने चन्नी पर तंज कसे थे। इस दौरान आप पार्टी ने साथ रोड शो में मौजूद सूरज लाहौरिया और बॉबी फगवाड़ा पर गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए गुरचरण सिंह चन्नी ने कहा था कि उन्हें अपने नाम के साथ चन्नी लगाने को मन नहीं करता। इसी मामले को लेकर आज बॉबी जोशी और सूरज लाहौरियां ने जालंधर प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

जिसमें उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ नशा तस्करी का कोई मामला दर्ज है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले में उन्हें इंसाफ चाहिए। उन्होंने कहाकि उन पर लड़ाई के मुकद्दमें जरूर है, उसमें भी वह पॉलिटिक्ल शिकार हुए है, लेकिन वह उन सभी में बरी हो चुके है। बॉबी ने कहा कि इस समय उन पर कोई मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि अरदास नाम से एक एनजीओ चला रहे हैं और सच हक के लिए चरणजीत सिंह चन्नी का समर्थन कर रहे हैं। बॉबी ने कहा कि अगर गुरचरण सिंह को अपने नाम के आगे चन्नी लगाना पसंद नहीं है और उन्हें नया नाम चुम्मी दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -