Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab में प्रचार के लिए पहुंचे राघव चड्ढा, देखें वीडियो 

Punjab में प्रचार के लिए पहुंचे राघव चड्ढा, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आज फतेहगढ़ साहिब सीट से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी और लुधियाना से अशोक पाराशर पप्पी के लिए प्रचार करने के लिए पहुंच गए है। जहां उन्होंने लोगों रोड कर लोगों से दोनों के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि जब मैं पिछले 2 साल पहले आया था तो शहर के लोगों ने भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और मेरा बहुत साथ दिया। उन्होंने कहा कि भारी मात्रा में लोगों ने आप पार्टी को सीटों दिलवा कर रिकार्ड बना दिया।

आज पंजाब के लोगों का बिल जीरो आ रहा है। स्कूल बढ़िया बन रहे है। अब बात करें सरकारी नौकरियों की तो भगवंत मान सरकार ने नौकरियों की बौछार लगा दी है। चड्ढा ने कहा कि शहर के लोगों से निवेदन है कि अब भगवंत सिंह मान के हाथ सांसद में मजबूत करें। पिछले 2 साल से लगातार पंजाब के पानी और किसानी का मुद्दा मैने बतौर सांसद राज्य सभा में भी उठाए है। ससद में पंजाब में भगवंत सिंह मान की आवाज बनकर 13 सांसद गूंजेगे। 31 साल के राघव ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की।

इसके बाद उनका दाखिला लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में हो गया। यहां से वे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर निकले। 2012 में कुछ दिनों के लिए देश लौटे तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई। यहीं से सियासी सफर की नींव पड़ी। राघव का सपना भारतीय सेना में शामिल होना था। 2019 लोकसभा चुनाव में राघव दक्षिण दिल्ली आप प्रत्याशी थे। उनके सामने भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस के बॉक्सर बिजेंदर सिंह मैदान में थे। बिधूड़ी ने सीट जीती। राघव दूसरे स्थान पर रहे। वे आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अब राज्यसभा के सांसद भी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -