लड़कियों में मानसी राणा और लड़कों में अंकित ठाकुर बने टीम कप्तान
ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सीनियर थ्रो बाल टीम का चयन रविवार को बंगाणा में किया गया । 47वीं सीनियर नैशनल थ्रो बाल प्रतियोगिता 6-8 जून 2024 को बर्ड एंड डीड महाविद्यालय हयाथनगर हैदराबाद तेलंगाना में होगी। हिमाचल प्रदेश सीनियर टीम में खिलाड़ियों में लड़कियों में हिमाचल टीम की कप्तान बनी चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की खिलाड़ी मानसी राणा,सोलन की उमा देवी उप कप्तान बनी तथा लड़कों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अंकित ठाकुर बने कप्तान तथा, कुटलैहड़ के आदित्या राणा उप कप्तान बने।
हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल ऐसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि नैशनल खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में सबसे अहम भूमिका केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,तथा हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के प्रदेशाध्यक्ष विरेन्द्र कंबर का समय-समय पर मार्गदर्शन तथा सहयोग रहा है। आगे भी टीम को इसी तरह के सहयोग की उम्मीद जताई है। नैशनल थ्रो बाल सीनियर टीम के खिलाड़ी जो चयनित हुए हैं। लड़कियों में मानसी राणा,समिक्षा पंवार,गुरप्रीत कौर,तारसवी शर्मा,शताक्षी,उमा देवी,निशा देवी,बेबी कुमारी,साक्षी,आंशिका,दिया शर्मा,अंजली और लड़कों में समीर खां, सर्वजीत सिंह, आर्यन बत्स,अनमोल,रूपांश शर्मा,प्रशांत,अंकित राणा,आयुष शर्मा,अनिल,पंकज माह,नीरज, कीर्ति लाल, आदित्य, भार्गव शर्मा,पुनीत,ललित विशाल, आदर्श शर्मा सहित का चयन हुआ।
इस मौके पर राष्ट्रीय थ्रो बॉल के कोच यशवीर सिंह ,जिला ऊना से कोच श्याम मुरारी, जिला मंडी से कोच पायल देवी, हमीरपुर से कोच अनिल कुमार, कांगड़ा से कोच ब्रजेश कुमार,सोलन से कोच पूर्ण चंद, सहित, थ्रो बाल जिला ऊना की अध्यक्ष इंदू वाला, इस मौके पर राष्ट्रीय थ्रो बॉल के कोच यशवीर सिंह ,जिला ऊना से कोच श्याम मुरारी, जिला मंडी से कोच पायल देवी, हमीरपुर से कोच अनिल कुमार, कांगड़ा से कोच ब्रजेश कुमार,सोलन से कोच पूर्ण चंद, सहित, थ्रो बाल जिला ऊना की अध्यक्ष इंदू वाला, सचिव सीमा शर्मा, सहित अन्य भी उपस्थित रहे।