Punjab Govt Advertisement
HomePunjabFazilkaअब इन भयानक बीमारियों ने पसारे पैर

अब इन भयानक बीमारियों ने पसारे पैर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : गर्मी के कारण तापमान बढ़ते ही डेंगू और चिकनगुनिया की बीमारी ने अमृतसरियों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी के शुरुआती दौर में जिले में चिकनगुनिया के तीन और डेंगू के दो पॉजिटिव मामले दर्ज किए है। विभाग ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर 20 डेंगू और चिकनगुनिया के हॉट स्पॉट क्षेत्र बनाए हैं। विभाग ने जहां सरकारी अस्पतालों में उक्त बीमारियों को लेकर पूरे इंतजाम करने का दावा किया है, वहीं वहां गठित विभिन्न टीमों को निर्देश दिया है कि जिस भी व्यक्ति के घर में डेंगू का लारवा पाया जाए, उसका जुर्माने के तौर पर तुरंत चालान काटा जाए। ये बीमारियां ऐसी हैं, जिनका अगर समय पर इलाज न किया जाए तो ये जानलेवा साबित हो सकती हैं।

जानकारी के अनुसार मौसम में बदलाव के बाद गर्मी के कारण तापमान में बढ़ौत्तरी के साथ ही डेंगू का एडी एजिप्टी मच्छर लोगों को अपनी चपेट में लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाता है। यह एक ऐसा मच्छर है, जो साफ पानी में पैदा होता है और सुबह और शाम के समय काटता है। अगर इस बीमारी का समय पर इलाज नहीं किया जाता तो मरीज की जान भी जा सकती है। इसके अलावा जिले में चिकन गुनिया की बीमारी भी तेजी से फैल रही है। यह बीमारी मच्छर के काटने के बाद भी अपना असर दिखाती है। यह एक ऐसा रोग जिसके लक्षण बहुत खतरनाक होते हैं और रोगी के शरीर में बहुत कष्टदायक दर्द होता है। विभाग द्वारा जहां लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं इन बीमारियों का इलाज सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -