Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalUnaचुनावी बेला में उपमुख्यमंत्री को युवाओं को नौकरियां देने की भी याद...

चुनावी बेला में उपमुख्यमंत्री को युवाओं को नौकरियां देने की भी याद आ रही: सत्ती 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा की जा रही बयान बाजी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अब चुनावी बेला में उपमुख्यमंत्री को युवाओं को नौकरियां देने की भी याद आ रही है। लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करते वक्त माता चिंतपूर्णी की कस्में खाकर उपमुख्यमंत्री अब उन्हें भुलाए बैठे हैं। विधायक ने कहा कि चुनाव प्रचार करते समय उपमुख्यमंत्री युवाओं को रेवड़ियों की तरह नौकरियां बांटते फिर रहे हैं। हालांकि प्रदेश की इस कांग्रेस सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में मुकेश अग्निहोत्री को कोई पूछता तक नहीं था, यह किसी से छिपा नहीं है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव का प्रचार करते वक्त कांग्रेस ने युवाओं को स्टार्टअप फंड देने का भी ऐलान किया था लेकिन अब कांग्रेस के नेता उस पर बात करना भी पसंद नहीं करते। महिलाओं को 1500 रुपये देने के नाम पर जिस तरह से भद्दा मजाक कांग्रेस ने किया है वह आज तक हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में नहीं हुआ। इस मामले में पहले विधानसभा चुनाव से पूर्व फॉर्म भरवाए गए थे, अब लोकसभा चुनाव में नया फॉर्म निकाल दिया गया है। लेकिन उसमें जितनी शर्तें थोपी गई हैं, उसे देख कर लगता ही नहीं कि किसी महिला को 1500 रुपये मिलेंगे भी। यहां तक कि उस वक्त मुकेश अग्निहोत्री माता चिंतपूर्णी की कसमें भी खाई और 1 जनवरी से महिलाओं के खाते में पैसे डालने की बात कही।

किसानों से 100 रुपये किलो दूध और 2 रुपये किलो गोबर लेने की बात कही गयी, लेकिन सरकार बनने के लिए दी गई हर झूठी गारंटी झूठ का पुलिंदा साबित हुई है। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा उपचुनाव में अपनी हार देखकर उपमुख्यमंत्री चुनावी सभा में ही नौकरियां देने का ऐलान करते फिर रहे हैं। विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को संभालने का दावा करने वाली सरकार अपने ही मंत्रियों तक को नहीं संभाल पा रही, कोई रो रो कर इस्तीफा दे रहा है तो कोई कैबिनेट की बैठक से आंसू छलकाते निकल रहा है।

लेकिन हिमाचल प्रदेश की जनता लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को उसकी ही कथनी और करनी का अंतर पूरी तरह समझाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस से सरकार में जिस तरह से चूहे और बिल्ली का खेल चल रहा है वह किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अपनी ही सरकार को कोसते हुए चुनाव लड़ने से इंकार करती हैं, फिर उप मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री जल बुनकर प्रदेश अध्यक्ष के बेटे को ही चुनावी मैदान में घसीट कर लाते हैं। विधायक सतपाल सिंह शक्ति ने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव से पहले मुकेश अग्निहोत्री को अपनी ही सरकार में पूरी तरह अनदेखा किया जाता रहा है उनकी यही हालत लोकसभा के चुनाव के बाद भी होने वाली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -