Punjab Govt Advertisement
HomePunjabAmritsarजालंधर : अमृतपाल पर मनोरंजन कालिया ने साधा निशाना, देखें वीडियो

जालंधर : अमृतपाल पर मनोरंजन कालिया ने साधा निशाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर : आसाम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव आजाद उम्मीदवार के तोर पर लड़ने जा रहे है और चुनाव आयोग ने उनका सिंबल माइक दिया है। जिसे लेकर भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सीनियर नेता मनोरंजन कालिया प्रतिक्रिया दी और बड़ा बयान देते हुए कहा की चुनाव आयोग पत्रकारिता का माइक छीनकर अमृतपाल को से दिया है। दूसरी तरह किसानों के पीएम मोदी के खिलाफ घेराव और प्रदर्शन करने का एलान किया है। जिसे लेकर कहा की उनकी कड़ी सुरक्षा के कारण किसान उन तक पहुंच नही सकते। भाजपा के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया ने कहा की लोकसभा चुनाव में कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए खड़ा होता है तो ऐसे ही अमृतपाल भी चुनाव लड़ रहे है और चुनाव आयोग ने उनको चुनाव निशान माइक दिया और पत्रकारिता का माइक छीनकर उनको दिया है।

माइक जो होता है पत्रकारिता का होता जो अमृतपाल को दिया है। अमृतपल के रोड शो को लेकर कहा की उम्मीदवार और उनके समर्थकों को हक है और वह अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाए और उनका एजंडा क्या है ये तो वही जाने। लेकिन 4 तारिक को पता चल जायेगा की वह कहा खड़े है। चुनाव के बाद अमृतपाल की रिहाई को लेकर कहा की इसके बारे में क्या बोल सकते है। पहले अमृतपाल चुनाव तो लड़े और चुनाव जीते उसके बाद देखा जायेगा। किसानों ने पीएम मोदी के पंजाब दौरे पर घेराव और प्रदर्शन करने ऐलान किया। जिसे लेकर मनोरंजन कालिया ने कहा 23 तारिक पीएम मोदी पटियाला और 24 को गुरदासपुर और जालंधर में आ रहे है। किसान भाईयों ने प्रदर्शन का फैसला किया है जो उनका हक है।

वही लोकसभा चुनाव चल रहे है और इस चुनाव से हम सांसद का गठन करेंगे। तीसरी बार पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। कालिया ने कहा मैं किसान भाइयों से अपील करूंगा कि आप प्रदर्शन करना चाहते हो वह करें और अपना मांग पत्र भाजपा नेताओं को दे सकते है। उन्होंने कहा कि हम किसानों को इस बात का विश्वास दिलाते हैं की जो भी आपकी मांगे है, सरकार का गठन होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा हल करवाई जाएगी। किसानों के प्रदर्शन करने तक और मांग पत्र देने तक तो बहुत है और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जो सिक्योरिटी होती है, उसके तहत वह पीएम तक नहीं पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो उनको पूर्ण विश्वास है कि किसानों की सभी मांगे पूरी की जाएंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -